सिवान: कट्टा के साथ भोजपुरी गाना का इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है

परवेज अख्तर/सिवान: आज कल युवा वर्ग के लोगों का हथियार के साथ रील, ऑकेष्ट्रा में डांस करना आम बात हो गया है. जिले के भगवान पुर थाना क्षेत्र का रहने वाले एक युवक का कट्टा के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो इंस्टाग्राम पर भी वायरल हुआ है. जिसमें दो युवक हैं. एक युवक के हाथ में मोबाइल तो दूसरे के हाथ में कट्टा लेकर भोजपुरी गाना मार दिहब गोली भेटा जाई जहे कह दी हे वोकराके सिस्टम में रहे गाना पर अपना एक्शन दिखा रहे हैं. वहीं वायरल वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांकाजुआ मठिया का बताया जा रहा है.

हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.बताते चलें कि जिला प्रशासन का सोशल मीडिया पर अपनी नजर रहने के बावजूद भी युवकों में हथियार के साथ प्रदर्शन का क्रेज बढ़ता जा रहा है. जिला में आये दिन युवकों का हथियार लहराते वीडियो वायरल हो रहा है. युवकों के बढ़ते क्रेज के प्रति पुलिस भी सजग दिख रही है. पिछले कई वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कई युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजी है. बावजूद इससे युवक हथियार के साथ वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में होने के लिए युवक कुछ भी करने को उतारू है. जिसके नतीजन वीडियो वायरल हो रहे है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026