सिवान: शिक्षकों को दिया गया सजग का प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया व हसनपुरा बीआरसी में चल रहे शिक्षकों का सजग प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को प्रशिक्षण में बताए गए बातों को अपने विद्यालयों में अमल लाने तथा बच्चों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बड़हरिया बीआरसी में प्रशिक्षक के रूप पर जयप्रकाश गुप्तर, सुनील कुमार यादव, श्यामदेव यादव ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आपदा से बचाव हेतु बच्चों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें बच्चों को अगजनी, सड़क दुर्घटना, भूकंप, ठंड और कोविड-19 खतरनाक बीमारी और आपदाओं से बचाव हेतु जानकारी देना तथा जागरूक करना आवश्यक है।

वे अपने विद्यालयों में आपदा संबंधित बातों की जानकारी बच्चों को देंगे। उन्होंने कहा कि आठवां बैच का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इस मौके पर शिक्षक संतोष कुमार, हरे राम साह सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। वहीं हसनपुरा बीआरसी में बीईओ डा. राजकुमारी के निर्देशन में शिक्षकों को सजग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक संजीव कुमार प्रसाद तथा जयप्रकाश नारायण ने शिक्षकों को सजग का प्रशिक्षण देकर अपने-अपने विद्यालयों में अमल करने की सलाह दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026