परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग के अधिकारी और कर्मियों की तैनाती की गई गई हैं। वहीं इसके समुचित विकास के लिए विभाग द्वारा रूप रेखा भी तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि चेक पोस्ट निर्माण की जमीन स्थानीय प्रशासन द्वारा मुहैया करा दी गई है तथा भवन निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट पर सीसी कैमरा लगाने, कर्मियों की नियुक्ति, भवन निर्माण, इलेक्ट्रिसिटी लगाने और ढांचागत निर्माण को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा दो एएसआइ और 15 जवानों की भी नियुक्ति भी हो गई है जो बिहार की सीमा पर आने वालेी सभी वाहनों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती थाना होने के नाते विभाग शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…