सिवान: जल-जीवन हरियाली दिवस का किया गया आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में जल-जीवन- हरियाली दिवस का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया. कार्यक्रम में दौरान जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि कि जल-जीवन हरियाली कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2019 में की गई थी. उसके पश्चात् प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल-जीवन हरियाली दिवस के रूप में मनाया जाता है. बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों को पर्यावरण के प्रति सजग, सचेत बनाना, पृथ्वी के हरित आवरण को बढ़ाना तथा बदलते मौसम के अनुकूल कृषि पद्धति को अपनाकर उपज बढ़ाना है.

वहीं इस अवसर पर विभिन्न विषयों यथा वैकल्पिक फसलों, टपकन सिंचाई से जल संरक्षण, जैविक खेती तथा फसल अवशेष प्रबंधन पर परिचर्चा की गई. जिसमें विभिन्न वक्ताओं में जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गए तथा मिशन अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित पदाधिकारी को दी गई. इसके अलावे कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बामेती सभागार पटना में किया गया. जहां लाइव वेबकास्टिंग से जुड़कर जिला एवं प्रखंड स्तर पर जल-जीवन हरियाली अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कृषि विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मी परिचर्चा में भाग लिए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026