परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के मीठा मिल के समीप शुक्रवार की देर रात लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के मखदूम सराय निवासी खालिद खान के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे खालिद अपने दोस्त के घर से वापस अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान करीब चार की संख्या में बदमाशों ने मीठा मिल के पास घेर लिए और इसके पास रखें मोबाइल सहित अन्य सामानों को छिनने का प्रयास करने लगे। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पेट और पीठ में चाकू से वार कर दिया। इससे खालिद घायल होकर सड़क पर गिर गया। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी ने भी फिलहाल आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…