सिवान: अल्लाह की नेमत के साथ उनकी इबादत का जरिया है पाक रमजान : मो. अनवर आलम

रमजान में खुल जाते हैं जन्नत के दरवाजे, एक नेकी के बदले मिलता है 70 गुणा सवाब

परवेज अख्तर/सिवान: खुदा का पाक महीना है रमजान। इसमें दोखज के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। इसको रहमत, बरकत व मगफिरत का महीना भी कहा जाता है। सदर प्रखंड के मौला नगर मस्जिद के इमाम मो. अनवर आलम ने बताया कि पाक रमजान माह में एक नेकी का 70 गुणा सवाब मिलता है। उन्होंने कहा कि रोजा एक ऐसी इबादत है, इससे रोजेदार के अंदर मानवता का भाव पैदा होता है। बंदा पूरे दिन भूखा-प्यासा रहकर अल्लाह की इबादत में मशगूल रहता है। कहा कि रमजान अल्लाह की नेमत के साथ उसकी इबादत का जरिया है। रोजा सबको बुराइयों से दूर कर देता है। अल्लाह को राजी करना है तो अच्छाइयों को अपनाओ। जरूरतमंद की मदद करो। रोजा रखने से इंसान कई नेकियां कमाता है। इस्लाम नेक इंसान बनने की नसीहत देता है।

तीन लोगों की दुआएं नहीं होती है रद :

इमाम ने बताया कि पाक रमजान महीने में रब का इतना इनाम होता है कि बंदा गुमान भी नही कर सकता। अल्लाह इस महीने में रोजेदारों के चेहरे नूरानी कर देता है। उनपर रहमतों कि बारिश अता फरमाता है। रोज़ा रखना, सेहरी खाना, तरावीह और पांच वक्त की नमाज़ पढ़ना, सब्र करना, गुनाहों और बुराइयों से बचना, यह सब खैर व बरकत और रब की बारगाह में महबूब बनने के ज़रिए हैं। इस महीने में कई गुनाहगार जहन्नम से बच जाते हैं और अच्छे कर्म करने वालों को ढेरों इनाम मिलते हैं। रमजान के महीने में तीन लोगों की दुआएं रद नहीं होती हैं। एक रोजेदार की दुआ इफ़्तार के वक्त, दूसरा इंसाफ़ करने वाले बादशाह की दुआ, तीसरे मजलूम की दुआ। यह एक ऐसा मुबारक महीना है जिसमें दिन और रात दोनों ही फजीलत वाले हैं। इस महीने में हमें अधिक से अधिक पुण्य कार्य करने की भरपूर कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान नमाज पाबंदी के साथ अदा करें। पड़ोसियों व गरीबों की मदद करें। किसी के लिए बुरा ना सोचना, बुरा ना बोलना, ईमानदारी, सच्चाई, संयम और भाईचारा, यही सब जीवन के लिए आवश्यक तत्व हैं। अल्लाह तआला हमें इस महीने में ख़ूब नेकी करने की तौफीक दे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026