परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाने की टीम ने गुरुवार की शाम सिवान जंक्शन से एक प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में रखी है जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए सिवान भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 10 दिसंबर 2022 की सुबह मेरी पुत्री शौच करने के लिए खेत की ओर गई थी।
इसी बीच यूपी के देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के मनु यादव जो अपने ननिहाल हबीबनगर में रहता है ने अपने तीन-चार सहयोगियों के साथ मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी एवं लड़की की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी तभी पता चला कि 13 अप्रैल की शाम प्रेमी युगल सिवान जंक्शन पर खड़े हैं। पुलिस वहां पहुंच दोनों को बरामद कर थाना लाई। युवक को पुलिस हिरासत में रखा गया है तथा लड़की को मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…