सिवान: विभिन्न संस्थानों में मना विश्व पर्यावरण दिवस, पौधारोपण कर सभी ने लिया पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न संस्थानों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया तथा इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक किया। जानकारी के अनुसार विद्या भवन महिला महाविद्यालय में एनएसएस के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन रहा। कार्यक्रम पदाधिकारी डा. रीता शर्मा के अतिरिक्त भूगोल विभाग की स्वाति सिन्हा, कन्हैया प्रसाद यादव, बाबूराम एवं स्वयं सेविकाओं ने पौधारोपण किया तथा गोद लिए गए गांव टड़वां एवं स्वामी ब्रह्मानंद मठ टड़वां में पौधारोपण किया। इस मौके पर रिया, अंजली, अंकिता, खुशबू अंजली, प्रीति ,पल्लवी आदि शामिल थी। वहीं राजा सिंह महाविद्यालय में राजा सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

प्राचार्य डा. उदय शंकर पांडेय ने बताया कि हरित जीवन शैली अपनाकर धरती के पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए यथासंभव पेड़ लगाना चाहिए। इसी आवाहन पर कई स्वयंसेवकों ने कई वृक्ष के पौधे जैसे कि आंवला, नींबू, अमरूद, जामुन, वट के साथ तुलसी और कई फूल भी लगाए। स्वयंसेवकों में अमर, सत्यम, अमरजीत, सुशील, जूही तिवारी, सलोनी, पुतुल, पुनिता, कुसुम, आशुतोष, विकास आदि उपस्थित थे। महाराजगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में वन महोत्सव पर बीडीओ डा. रवि रंजन, सीओ रवींद्र राम ने पौधारोपण किया। बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो जगह जगह पेड़ पौधा लगाना जरूरी है। इस अवसर पर मुखिया वीरन खान सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।हसनपुरा प्रखंड के सभी विद्यालयों में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दौरान शिक्षकों व छात्र छात्राओं को जल संरक्षण से संबंधित व पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विजय यादव, मोहम्मद निजामुद्दीन, सुमन कुमारी, रजनीश कुमार, सौरभ सिंह, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026