रघुनाथपुर: लक्ष्मण डुमरी चट्टी पर जल्द खुलेगा मद्य निषेध थाना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड सरयू नदी उस पास से यूपी के दियरा इलाके होकर शराब की तस्करी करने वाले धंधेबाज पर नकेल कसने के लिए लक्ष्मण डुमरी चट्टी पर जल्द ही उत्पाद विभाग द्वारा संचालित मद्य निषेध थाना से काम शुरू होगा। चट्टी पर ही एक निजी मकान में थाना संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आरक्षित कमरों का रंग-रोगन और लेखन का कार्य पूरा हो रहा है। इसके लिए जरूरी फर्नीचर व कागजात उपलब्ध भी कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां उत्पाद विभाग का थाना खुल जाने से यूपी से शराब की लगातार हो रही तस्करी के साथ शराब माफिया और इसका सेवन करने वालों पर अंकुश लगेगा। सरकार ने शराबबंदी को पूर्णत: सफल बनाने के लिए जिले में तीन जगहों पर उत्पाद विभाग का थाना खोलने का हाल ही में निर्णय लिया था।

राजपुर मोड़ पर इसे खोले जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन इसके लिए भवन की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण लक्ष्मण डुमरी चट्टी पर ही थाना खोले जाने का निर्णय लिया गया है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने कहा कि विभागीय स्तर से तो नहीं, लेकिन इसकी मुझे भी जानकारी हुई है। उत्पाद थाना खुलने से थाना से कुछ लोड कम होगा। दियरा क्षेत्र से शराब की तस्करी रोकने में मदद मिलेगी। पुलिस को अपना अन्य कार्य करने में समय मिल पाएगा। यह मद्यनिषेध थाना दियरा इलाके के काफी करीब है इससे पुलिस को काफी सफलता मिलेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026