सिवान: धन की आराध्य देवी मां लक्ष्मी की पूजा आज, घर-बाजार सजधज कर तैयार

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में दीपावली पूजा के एक दिन पूर्व शनिवार को काफी संख्या में लोगों की भीड़ धनतेरस की तरह ही देखने को मिली। लोगों ने पटाखों के साथ मिठाई, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के अलावा पूजा सामग्री खरीदारी की। सुबह से ही दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें ग्राहकों के लिए सजा कर रख दी थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई, जो देर शाम तक देखने को मिली। भीड़ ज्यादा होने के कारण शहर की मुख्य पथ से लेकर हर सड़क पर जाम का नजारा भी दिखा। बाजार में दीया, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, कपड़ा, पूजा सामग्री की दुकानें फुटपाथ पर भी सजी हुई देखी गईं। वहीं चौक चौराहे पर सजी पटाखा की दुकानें भी बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इन दुकानों पर बच्चे सबसे ज्यादा रुचि के साथ विभिन्न तरह की आतिशों की तलाश करते हुए दिखे।

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा व मिट्टी के दीये से सजा रहा बाजार :

इस बार मिट्टी के दीये का बाजार अधिक सजा हुआ है। लोग इलेक्ट्रानिक झालर के साथ दीये की भी खरीदारी करते नजर आए। 80 रुपए से लेकर 500 हजार रुपए तक की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा बिक रही है। त्योहार पर बिक्री के लिए विभिन्न शहरों से निर्मित प्रतिमा मंगाई हैं। इसकी बिक्री रविवार को भी होगी। लोग अपने समय से हिसाब से लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी करते दिखे। इधर दीपावली पर विभिन्न रंगों में सजावट के फूल, झालर की भी खरीदारी लोगों ने की। कपड़ों के तोरण और झूमर के साथ तरह-तरह की खुशबू बिखेरने वाली विभिन्न आकार की मोमबत्तियां को भी लोगों ने बाजार से खरीदा। दुकानदारों ने बताया कि इससे अधिक भीड़ दीपावली के दिन होगी। वहीं शुक्रवार को जो लोग कार्यालय से घर जा रहे थे, उनलोगों ने ज्यादातर खरीदारी की।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली की रही धूम :

शहर में जिस तरह से लोगों की भीड़ धनतेरस से दीपावली के एक दिन पूर्व तक दिखी। ठीक उसी तरह की भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी देखने को मिली। इस दौरान महाराजगंज, दारौंदा, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, मैरवा, भगवानपुर, बड़हरिया, पचरुखी, रघुनाथपुर, जीरादेई, नाैतन समेत अन्य प्रखंडों के बाजारों में भी देर शाम तक चहल-पहल देखी गई।

मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा की तैयारी पूरी :

आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य पंडित उमाकांत पांडेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में यह त्योहार बहुत ही महत्व रखता है। दीपावाली का पर्व अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है। दीपावली पांच दिनों का पर्व होता है। इसमें धनतेरस से भाई दूज तक यह त्योहार मनाया जाता है। दीपावाली की शाम लक्ष्मी-गणेश, कुबेर और माता सरस्वती की विशेष पूजा आराधना करने का विधान है।

ये हैं शुभ मुहूर्त :

दीपावली के उपलक्ष्य में रविवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय शाम 5 बजकर 33 मिनट से लेकर 8 बजकर 08 मिनट तक है। वहीं लक्ष्मी पूजा के लिए महानिशिथ काल मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से जीवन में अपार सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024