परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान पोखरा के समीप रील्स बना रहा युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया. घायल की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र के चकिया निवासी खलील अंसारी का पुत्र खालिद अंसारी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर गांधी मैदान पोखरा पर खालिद रील्स बना रहा था. तभी आधा दर्जन की संख्या में युवक आये और गाली गलौज करने लगे.
जिसका विरोध खालिद ने किया. तभी एक युवक ने चाकू निकल खालिद को मार दिया. चाकू खालिद के दोनों बांह में लग गयी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर सूचना पर नगर थाना पुलिस गांधी मैदान पहुंची और मामले की जांच कर खालिद की बाइक को थाना लेकर चली गयी. खालिद ने बताया कि चाकू मारने वाले महादेवा क्षेत्र के युवक थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…