सिवान: केरोसिन डिपो में चोरी करते युवक पकड़ाया

✍️परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के भोपतपुरा स्थित जनवितरण के केरोसिन डिपो में गुरुवार को चोरी कर रहे एक युवक को पकड़ डिपो संचालक ने पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार युवकी पहचान मिस्करही के युवक भुआली मियां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक गैलन (डिब्बा) में टंकी से केरोसिन निकाल रहा था। तभी किसी ने सूचना डिपो संचालक सह वितरक सूर्यनारायण प्रसाद को दी। सूचना मिलते ही डिपो संचालक वहां पहुंच युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया तथा साथ ही उन्होंने उक्त युवक के विरुद्ध प्राथमिक के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि एक युवक द्वारा उनके डिपो की टंकी से गैलन में तेल निकालता देख किसी ने उन्हें सूचित किया।

जब वह पहुंचे तो युवक को गैलन में निकाले गए तेल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जबकि दो अन्य युवक फरार हो गए। जब स्टाक जांच की गई तो जानकारी मिली कि 8186 लीटर तेल की चोरी की जा चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि डिपो से तेल चोरी युवक के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। बता दें कि इस डिपो से जन वितरण प्रणाली दुकान को केरोसिन उपभोक्ताओं को वितरण के लिए आपूर्ति की जाती है। पिछले कुछ महीने से केरोसिन उठाव में जन वितरण दुकानदार रुचि नहीं दिख रहे हैं। इस कारण डिपो की टंकी में केरोसिन का स्टाक अधिक हो गया था। वहीं चोरी की इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024