सिवान: अश्लील हरकत करते युवकों ने छात्र-छात्रा को पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्र- छात्रा को अश्लील हरकत करते हुए गांव के युवकाें ने पकड़ लिया एवं उनकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल इंटरनेट मीडिया पर तेजी से हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र-छात्रा असांव बाजार स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं। दोनों नाबालिग हैं, उनमें कई माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को कोचिंग पढ़ाई के दौरान दोनों एक कमरे में अपने आप को बंद कर अश्लील हरकत कर रहे थे तभी इसकी भनक लगते ही दर्जनों की संख्या में युवक वहां पहुंच गए।

युवक दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और दोनों की पिटाई करते हुए उनके नाम व घर की जानकारी लेने के लिए पूछताछ करने लगे, लेकिन उक्त छात्र-छात्रा द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया। लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों असांव थाना क्षेत्र के एक गांव के ही बताए जाते हैं। युवकों ने बताया कि असांव बाजार में अधिकतर कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर मोटी रकम ली जाती है और बच्चों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। अधिकतर बच्चे अश्लील हरकत करते देखे जाते हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026