परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवती का शव कमरे में लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि मृतका के भाई जीरादेई प्रखंड में नौकरी करते हैं तथा उसके माता-पिता लखनऊ में नौकरी करते हैं।
मंगलवार की शाम जब उसका भाई घर पहुंचे तो अपनी बहन को नहीं देख खोजबीन करने लगे। इस क्रम में उसकी बहन का शव छत में लगे सीलिंग हुक से लटकता दिखाई दिया। घटना की जानकारी उन्होंने थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा स्वजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद घटना के कारणों पता चल सकेगा।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…