परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन के बगल लाइन नंबर पांच पर बुधवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली टोला घिसनापुर निवासी सर्वजीत यादव के रूप में हुई।
मामले में आरपीएफ के उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि सिवान यार्ड स्थित लाइन नंबर पांच पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटनास्थल पर युवक का शव दो भागों में कटा हुआ मिला। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर सर्वजीत यादव के रूप में हुई। मृतक के पास से किसी गाड़ी से यात्रा करने के संबंध में कोई यात्रा टिकट या अधिकार पत्र प्राप्त नहीं मिला। घटना के कारण किसी भी गाड़ी का परिचालन बाधित नहीं हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…