परवेज अख्तर/सिवान: दुर्गा पूजा मेला को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार को शहर में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया और सुरक्षा का जायजा लिया। दुर्गा पूजा मेला में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक ना हो, इसको लेकर पुलिस प्रशासन शहर की निगरानी ड्रोन कैमरे से कर रही है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जब ड्रोन कैमरा को उड़ाया गया तो लोग उसे देखने के लिए एकत्रित हो जा रहे थे।
भ्रमण के दौरान नगर थाना इंस्पेक्टर हर संदिग्ध इलाकों की निगरानी कैमरे की मदद से कर रहे थे और संदिग्ध स्थानों की कैमरे से फोटो भी ले रहे थे। ड्रोन कैमरे से यह देखा गया कि किसी के छत पर ईट और पत्थर या कोई हथियार तो नहीं रखा गया है। इसके साथ ही लोगों को भाईचारा का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दोनों पर्व मनाने की सभी से अपील की गई। वहीं जिला प्रशासन दुर्गा पूजा मेल को लेकर इंटरनेट मीडिया पर विशेष निगरानी रख रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…