सिवान: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

  • शनिवार की रात करीब 9 बजे हुई दुर्घटना
  • भंटापोखर निवासी अभिषेक की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक भांटापोखर निवासी विनोद दूबे का पुत्र अभिषेक कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि युवक शहर के एक प्राईवेट डॉक्टर के यहां काम करता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी वह काम पर आया था। देर रात 09 बजे के करीब बाइक पर सवार होकर वह अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह शहर के ललित बस स्टैंड के समीप पहुंचा पीछे से एक ट्रक आ पहुंचा। तेज गति से आ रहे ट्रक को साइड देने से पहले ही वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबतक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते मौका देखकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में किस ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गयी है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की तरफ से हुई इस सड़क दुर्घटना को लेकर किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026