सिवान: हाई टेंशन के चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरीहांस गांव में शुक्रवार की रात हाई टेंशन करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक पश्चिमी हरिहांस गांव निवासी राजू यादव का 26 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार यादव है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख चीत्कार मच गया. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए खेत के तरफ गया था. रास्ते में बिजली के खंभे से लगे तार में विद्युत प्रवाहित होने से उसके चपेट में आ गया. जिससे बुरी तरह झुलस गया. बेहोशी की हालात में किसी ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी. तभी इसकी सूचना परिजनों को दी गयी.

परिजनों ने युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों की सूचना पर हुसैनगंज थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. वहीं शव पोस्टमार्टम कराकर शनिवार की सुबह तीन बजे उसके घर पहुंचा. जहां परिजनों ने स्थानीय श्मशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया. परिजनों से प्रशासन से मुआवजे की मांग की. मृतक युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. उसके परिवार में मां इंदू देवी व दो भाई एक बहन है. हादसे के बाद मां इंदू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026