परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई प्रखंड कार्यालय का डीएम अमित कुमार पांडेय ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय द्वारा निष्पादित कार्यों का काफी बारीकी से निरीक्षण किया. उसके बाद उन्होंने अंचल तथा मनरेगा कार्यालय तथा आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक जनसमस्याओं का निपटारा करने के लिए सभी कर्मियो को निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान कहा कि सरकार के द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतरना हम सभी लोगों का कर्तव्य बनता है. सरकार के द्वारा संचालित लभकारी योजनाओं को उन जरूरतमंदों को अवश्य मिलना चाहिए. बिचौलिओं द्वारा किसी भी कार्य में हस्तेक्षप नहीं करने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी कर्मियो को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मी समय से कार्यालय पहुंचे तथा जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन करें. मौके पर सीओ शुवेंद्र झा, पीओ सुप्रिया रानी, विकाश कुमार सहित प्रखंड, अंचल तथा मनरेगा के कर्मी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…