Siwan News

सड़क दुर्घटना में सिवान के युवक की भोपाल में मौत

परवेज अख्तर/सिवान : भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे जामो थाना क्षेत्र के भादा गांव के रहने वाले युवक हारून रशीद की मौत सोमवार को सड़क दुर्घटना में भोपाल के पिपलानी थाने के आनंद नगर पुलिस चौकी समीप हो गई। उसकी बाइक में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर वह बस के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। इस घटना में हारून की बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज वहीं चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्य हारून के शव को लेने के लिए सोमवार की रात ही भोपाल रवाना हो गए। बताया जाता है कि हारून रशीद भोपाल में निजामुद्दीन कॉलोनी में किराए पर रहा कर बी टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी मिनी बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026