परवेज अख्तर/सिवान: जिला परिषद के जिला अभियंता धनंजय मणि तिवारी पर कार्रवाई उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सिंह द्वारा नहीं किए जाने से नराज जिला परिषद सदस्यों की टीम जिप सदस्य चंद्रिका राम के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने समाहरणालय पहुंची, लेकिन इस दौरान डीएम से मुलकात नहीं हो सकी. इनके नेतृत्व में सभी पार्षदों ने कार्रवाई नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे. जिला पार्षद जयकरण महतो ने कहा कि करीब 20 दिनों से जिला परिषद का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है.
एक तरफ बैठक बुलाकर जिला अभियंता को हटाने के लिए वोटिंग के माध्यम से निर्णय लिया जाता है लेकिन डीडीसी द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग डीडीसी के खिलाफ भी लड़ाई शुरू करेंगे. इसके लिए जिला परिषद का कार्य भी बाधित किया जायेगा. जिला परिषद सदस्य जुल्फेकार अहमद ने कहा कि डीडीसी जिला अभियंता को बचाने में लगे हुए है. बैठक में निर्णय लेने के बाद प्रोसिडिंग में मामला आने के बाद डीडीसी द्वारा कार्रवाई नहीं करना मामला संदेह के घेरे में है. मौके पर सुमैला प्रवीण, आसिया खातून, दुर्गावती देवी, ललन यादव, नीरज कुमार, सुशीला देवी, प्रीती कुशवाहा, मीना देवी, रोजायदता खातुन सहित अन्य शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…