दारौंदा के चकरी से चोरी की बोलेरो के साथ दो चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के चकरी गांव से ग्रामीणों नें एक चोरी की बोलेरो के साथ दो चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि चकरी गांव निवासी शैलेश सिंह अपने बोलेरो गाड़ी को लेकर मेहंदार पूजा अर्चना करने गए थे.गाड़ी लगा कर मंदिर गए तभी घात लगाए अज्ञात चोरों ने उनकी गाड़ी मेंहदार मंदिर परिसर से चोरी कर लिया.जिसकी लिखित शिकायत गाड़ी मालिक नें चैनपुर पुलिस से की थी.वही चोरी की गाड़ी के साथ चोर चकरी गांव से ही गुजर रहे थे तभी ग्रामीणों की नजर उस चोरी की गाड़ी पर अचानक पड़ गई जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरी की बोलेरो गाड़ी का पीछा कर पकड़ लिया.

इस बोलोरो गाड़ी में दो लोग भी बैठे थे, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर इसकी सूचना दारौंदा पुलिस एवं चैनपुर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही दारौंदा थाना से पुलिस दलबल साथ एसआई अमित कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर पुलिस को इसकी सूचना दिया, सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की गाड़ी एवं दोनों चोर को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार दोनो लोगो की पहचान छपरा जिला के एकमा निवासी अजय कुमार पांडे एवं श्रवण कुमार महतो के रूप में की गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026