परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार व सहकारिता विभाग से मांग की है। उन्हाेंने कहा है कि जिले में धान का उत्पादन बहुत अच्छा हुआ है, जबकि इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 73 हजार 996 मीट्रिक टन प्राप्त हुआ है। उन्होंने लक्ष्य काे समान करने की मांग करते हुए कहा है कि इससे सभी पैक्सों का खरीद लक्ष्य बढ़ जाएगा और सभी किसानों का धान भी खरीदा जा सकेगा।
साथ ही सिवान सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक प्रबंधन से कैश क्रेडिट लोन पर ब्याज की दर 11 प्रतिशत से कम करके नौ प्रतिशत करने की मांग की है ताकि बैंक पर ब्याज का बोझ भी ना बढ़े और किसानों को भी राहत मिल सके। बताया है कि बैंक द्वारा 11 प्रतिशत ब्याज को 15 दिन पर मूलधन में जोड़ दिया जाता है तथा अलग से प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 8 हजार से लेकर दस हजार तक लिया जाता है। इस कारण पैक्सों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस पर राेक लगाने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…