Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान की युवती की हत्या कर गोपालगंज में फेंका, इलाके में सनसनी

  • मृतिका की पहचान जामों बाजार थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी चंद्रिका सिंह की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है
  • पुलिस ने प्रथम दृष्टया का अनुसंधान में प्रेम प्रसंग का मामला बताया

परवेज़ अख्तर/सिवान: गोपालगंज जिले के बरौली से एक सनसनी खबर सामने आई है। जहां 18 वर्षीय युवती का शव बुधवार की अहले सुबह मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। और देखते ही देखते राहगीर से लेकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, इसी बीच ग्रामीणों ने युवती का शव मिलने की सूचना माधोपुर ओपी पुलिस को दी, घटना की सूचना मिलने के बाद माधोपुर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त में जुट गई। घटना माधोपुर ओपी के नेउरी सरेया गांव के समीप नहर की है। पुलिस जांच के क्रम में मृत युवती की पहचान सिवान जिले के जामों बाजार थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी चंद्रिका सिंह की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है।

वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि युवती की हत्या ऑनर किलिंग से जुड़ा हो सकता है। युवती का किसी से प्रेम प्रसंग होगा और घर वाले इस पर राजी नहीं हुए होंगे,साख और झूठी गरिमा बचाने के लिए युवती की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया होगा। वहीं घटना के बाद से ही मृतक के परिजन भी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से एक ऐसी भी बहस सुनने को मिल रही है कि युवती के साथ घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया होगा। दुष्कर्म के बाद उसे बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई होगी। लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगा। दुष्कर्म के मसले पर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। वैसे पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026