Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: पब्जी गेम के चक्कर में कातिल बने दोस्तों ने कर दी दोस्त की हत्या

गोपालगंज: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से एक सनसनी खबर सामने आ रही है, जहां पब्जी गेम के चक्कर में कातिल बने दोस्तों ने एक 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गंडक नदी में फेंक दिया, मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के कुचायकोट सिरसिया गांव निवासी मोहम्मद शौकत अली का 14 वर्षीय पुत्र रोशन अली है, मृत किशोर के बारे में बताया जाता है कि वह 11वीं कक्षा का छात्र था. जिसकी गुमशुदगी को लेकर परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद युवक का जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस ने दबिश देते हुए उसके दोस्तों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए तीन दोस्तों से कड़ी पूछताछ के तीनों आरोपियों ने बताया कि नाबालिक की हत्या कर शव को गंडक नदी किनारे फेंक दिया गया है.

वहीं आरोपियों के बयान के बाद विशंभरपुर पुलिस ने काला मटिहानिया गांव पहुंच गंडक नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.  लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी नाबालिग के शव तक पुलिस नहीं पहुंच पाई. वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय छात्र की हत्या का मुख्य वजह मोबाइल में गेम खेलने को लेकर अब तक प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि मोबाइल में पब्जी गेम को लेकर रोशन ने अपने दोस्तों को पछाड़ दिया था. जिसके बाद इसके दोस्तों ने क्रोध मे आकार रोशन की हत्या कर दी. और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गंडक नदी में फेंक दिया. बरहाल इस मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में शव की तलाश की जा रही है. लेकिन अब तक शव को बरामद नहीं किया गया है. वहीं पकड़े गए आरोपी विशाल कुमार तेज प्रताप कुशवाहा. और मोहम्मद चांद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026