परवेज अख्तर/सिवान: शहर के किसी होटल में विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना पर गुरुवार की देर रात सदर एसडीपीओ फिरोज आलम के नेतृत्व में होटलों में छापेमारी की गई। इस दौरान होटलों में ठहरने वालों के प्रमाण पत्र आदि की तलाशी होटल प्रबंधकों से ली गई। वहां मौजूद लोगों से गहन पूछताछ की गई। वे कहां से आए हैं क्यों ठहरे हैं, उनके आने का कारण क्या था आदि की पड़ताल की गई।
छापेमारी में नगर थाना इंस्पेक्टर सुर्दशन राम, मुफस्सिल, सराय ओपी की पुलिस शामिल थी। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। हालांकि देर रात जांच के बाद भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर में कुछ विदेशी लोग आकर रुके हुए हैं इसके आधार पर बबुनिया मोड़ स्थित आधा दर्जन होटलों में छापेमारी की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…