परवेज अख्तर/सिवान: जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया वर्जित क्षेत्र से शुक्रवार को आरपीएफ ने तीन व्यक्ति को पकड़ कर उनकी आटो एवं ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। मामले में उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय तथा सहायक उप निरीक्षक बृजभूषण सिंह द्वारा रेल अधिनियम के अंतर्गत जंक्शन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया के वर्जित क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को आटो तथा ई-रिक्शा के साथ पाए जाने पर अधिकार पत्र की मांग की गई।
किसी के द्वारा मौके पर कोई भी अधिकार पर प्रस्तुत नहीं करने पर तीनों की गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। पकड़े गए युवकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी हरेंद्र कुमार यादव, बड़हरिया थाना क्षेत्र के भागुपाली निवासी गरजू सिंह एवं जामो बाजार रघुनाथपुर निवासी जैकी कुमार शामिल है। सभी को प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार बंध पत्र पर पोस्ट से छोड़ा गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…