Jiradei News in Hindi

रग्बी मैच में सिवान की टीम 8 अंकों से विजई

परवेज अख्तर/सीवान:- महेंद्र उच्च विद्यालय जीरादेई खेल के मैदान में रग्बी खेल का आयोजन किया गया। जिस खेल मे़ं पहला मैच एमएचएस सिवान बनाम आरसीसी सिवान के बीच खेला गया ।इसमें आरसीसी सिवान विजेता रही ।दूसरा मैच आरएनटी छपरा वनाम सिवान के बीच खेला गया‌ जिसमें सारण आरएनटी की टीम विजेता रही। खेल का उद्घाटन जीरादेई थाना प्रभारी एवं जीरादेई मुखिया खुर्शीद अली ने संयुक्त रूप से किया। पुरस्कार वितरण माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बागिन्द् नाथ पाठक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रब्बी के जिला सचिव संतोष कुमार सिंह अनिरुद्ध कुमार ,व्यास बैठा, महेंद्र उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामविलास प्रसाद ,कबड्डी संघ के जिला सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, विजयीपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार मल्ल, शिक्षक राजू कुमार प्रसाद सुनिल कुमार,अरूण कुमार जायसवाल, द्विवेदी ,उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार पांडे ने किया। फाइनल मुकाबले में सिवान की टीम ने आरएनटी छपरा को 8 अंकों से पराजित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024