परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा केवलहाता गांव निवासी एक युवक की साउथ सूडान के एक कंपनी में अचानक मौत हो गई. मौत की सूचना कंपनी के एच आर व अन्य लोगों ने परिजनों को दी तो कोहराम मच गया. मौत के बाद भाई ने शव भारत लाने के लिए जिला पदाधिकारी से गुहार लगाने की बात खीच है. बताते चले की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा केवल हाता गांव निवासी दुर्गा सिंह का पुत्र मदन कुमार लगभग दो वर्ष पहले साउथ सूडान गया हुआ था. मदन साउथ सूडान के जुबा शहर के स्टार कांट्रैटिनिंग ऑयल एन्ड गैस नामक कंपनी में वेल्डर का काम करता था.
जहां पर उसके साथ जिले व आसपास क्षेत्र के कई अन्य लोग भी रहते थे. बीते दो दिन पूर्व कुवैत से आये एक फोन को सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के भाई ने बताया कि मृतक बीते वर्ष 2019 में साउथ सूडान गया था जो इसी वर्ष में आने वाला था. इतना ही नहीं वह अपने परिवार के सदस्यों से रोजाना ही बात करता था. उन्होंने बताया कि उसके कंपनी में साथ काम करने वाले के अलावे कंपनी के एचआर का फोन घर पर आया था. उन्होंने वहां पर कोरोना (कोविड-19 )से संक्रमित होने के बाद हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी. बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. परिवार के सभी सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…