Categories: छपरा

छपरा: मशरक में गरीबों का राशन कार्ड बना पंचायत चुनावी मोहरा

जरूर ध्यान रखें अभी राशनकार्ड बनाने का कोई भी आदेश प्रखंड़ कार्यालय के तरफ से नही है आप अफवाहों में न पड़ें

छपरा: ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक आते ही पंचायत प्रतिनिधि पद के दावेदारों ने जनता से जुड़ाव के लिए हमदर्द बन कर समस्याएं उठानी शुरू कर दी है।वही मशरक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में राशनकार्ड बनाने का मामला चरम पर चल रहा है। राशनकार्ड बनाने के नाम पर शिविर लगा कर वोट के दावेदार चुनावी नैया पार लगाने की जुगत भिड़ा रहे हैं।प्रखंड के पंचायत में मुखिया पद के उम्मीदवार द्वारा अफवाह उड़ाकर राशनकार्ड बनाने का शिविर लगाया जा रहा है जिससे पंचायतों के वर्तमान प्रतिनिधि के पास शिकायतों का दौर भी शुरु हो गया है। जिससे वे परेशान हो गए हैं।

पंचायत चुनाव में अफवाहों का बाजार गर्म है गांवों में एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड समेत अन्य योजनाओं का लाभ पाने लाभार्थी चुनावी मुद्दे होते हैं। पंचायत चुनाव नजदीक देख कर दावेदारों को जनता के सुख दु:ख नजर आने लगे हैं। इसलिए ग्रामीणों के हमदर्द बनने के लिए दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। कोई दावेदार लाभार्थियों को पेंशन, हैंडपंप व आवास दिलाने के वादे कर रहा है तो कोई सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड बनाने का फार्म जमा करने लगें हैं। जो पूरी तरह से फर्जी हैं।मामले में प्रखंड़ प्रशासन ने भी स्पष्ट बताया है कि राशन कार्ड बनाने का अभी कोई प्रस्ताव सरकार के तरफ से नहीं आया है। यदि आएगा भी तो उसकी विधिवत लेटर निकाल सभी को जानकारी दी जाएंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026