परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही पुलिस की छापेमारी को देख दो शराब कारोबारी फरार हो गए। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि शराब बेचने एवं शराब की तस्करी करने की शिकायत मिलने के बाद बड़हरिया थाना क्षेत्र के यमुनागढ़ से राजकुमार उर्फ राज राकेश कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनौर गांव के अजय पासी विजय पासी गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर गांव के चंदन कुमार राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
वहीं भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरायपड़ौली बदन मुसहर खुश मोहम्मद पुलिस वाहन को देखते ही फरार हो गए। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने दो सौ लीटर चुलाई की शराब 31 लीटर देशी शराब 180 किलो जावा महुआ 93 लीटर विदेशी शराब व दो बाइक जप्त किया है। मौके पर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद अजीत पंडित अरविन्द चंदन कुमार सुमेघा कुमारी मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…