हुसैनगंज में आग लगने से छह परिवार की झोपड़ीनुमा घर जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम महादलित टोले में शनिवार की दोपहर आग लगने से छह परिवार की झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति आग में पूरी तरह से जल गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की दोपहर परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर काम करने चले गए थे। इस दौरान घर में चूल्हे से उड़ी चिंगारी से आग झोपड़ीनुमा घर में पकड़ लिया। देखते ही देखते छह परिवार की झोपड़ी को जलकर राख कर दिया।

आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में दीपक बांसफोर, भरत बांसफोर, बुचन बांसफोर, नंदलाल बांसफोर, मिठु बांसफोर का भी घर जला है। सूचना पर पहुंचे अंचल निरीक्षण मनोज कुमार साह ने बताया कि जो मकान जले हैं वे गैर आवासीय मकान हैं। इस घटना में कपड़ा, अनाज, दो साइकिल समेत करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। ज्ञात हो कि दीपक बांसफोर की बहन नेहा कुमारी की शादी जून में होने वाली है। इसकी तैयारी को ले आभूषण, कपड़ा समेत अन्य सामान की खरीदारी कर रखा गया था जो इस अगलगी की भेंट चढ़ गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026