सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सेशन न्यायाधीश एके. झा. की अदालत में तीन मामलों की सुनवाई हुई। पूर्व उप मुखिया विश्वनाथ यादव पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में शंकर प्रसाद को गवाही के लिए अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत किया गया। शंकर प्रसाद मामले में सूचक है। विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने अदालत में गवाह का मुख्य परीक्षण कराया। हालांकि मुख्य परीक्षण के समय गवाह अपने पूर्व के बयान से विचलित दिखा। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने उक्त गवाह का जिरह किया।

जिरह के दौरान गवाह अपने पूर्व के कथन से मुकर गया। तत्पश्चात अभियोजन के निवेदन पर अदालत ने उसे पक्ष द्रोही घोषित करार कर दिया। इसी अदालत में प्रफुल्ल पटेल मुखिया हत्याकांड मामले में सुनवाई की गई। अदालत ने गवाही के लिए निर्देश जारी कर दिया। एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा रामराज प्रसाद एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026