परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा माधोपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्ष से महिला सहित चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए सिसवन के रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां इलाज चल रहा है. इधर एक पक्ष के संजीव कुमार राम की नाजुक स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
वहीं दूसरे पक्ष के अनारस देवी, प्रकाश कुमार, रामावती देवी का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है. इधर थाना क्षेत्र के घुरघाट में एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई. घायल मुन्नी देवी को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवादा में जमीनी विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें नवादा गांव निवासी अविनाश पांडे बुरी तरह घायल हो गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…