Siwan News

दारोगा व सिपाही के घायल मामले में छह को जेल​

परवेज़ अख्तर/सीवान:- पचरुखी में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक दारोगा व एक सिपाही के घायल होने के मामले में अलग-अलग तीन एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें एक एफआईआर घायल दारोगा उमेश प्रसाद के बयान पर दर्ज की गई है। वहीं दो एफआईआर दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे को आरोपित करते हुए दर्ज कराई गई है। साथ ही इस घटना में संलिप्त गिरफ्तार आधा दर्जन आरोपितों को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। जिसमें हरेन्द्र मिश्रा, उपेन्द्र मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, राज कमल सिंह, अर्पित कुमार व विवेक सिंह शामिल हैं। थाना के जसौली गांव में रास्ते पर दीवार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत के बाद पुलिस रविवार की दोपहर मामले की जांच करने पहुंची। इसी बीच दोनों पक्ष के पत्थरबाजों ने पुलिस को ही निशाना बना लिया। जिसमें एक दारोगा व एक सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024