Siwan News

कठुआ व उन्नाव में दुष्कर्म को लेकर शहर के जेपी चौक पर आप नेताओं ने किया प्रदर्शन

परवेज़ अख्तर/सीवान:- कठुआ व उन्नाव में दुष्कर्म के साथ ही देश के अन्य हिस्से में आए दिन हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ जनमानस में आक्रोश है। लोग इस मामले में आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी व उन्हें फांसी देने की मांग कर रहे हैं। आम आदमी की इसी मांग में सोमवार को खुद को शामिल करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। इस दौरान शहर के जेपी चौक पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। आप कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व आप के जिला सचिव नागेन्द्र मांझी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि केन्द्र में बैठी बीजेपी की सरकार दुष्कर्म के आरोपितों पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें संरक्षण देने में लगी हुई है। आप के जिला प्रवक्ता नबी हुसैन उर्फ बेंचु भाई ने कहा कि बलात्कारियों को साथ देने वाले नेताओं को भी पास्को के तहत सजा मिलनी चाहिए। नन्हें खान ने कहा कि मोदी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में बेटियों के आगे बढ़ने व पढ़ने की बात करना बेमानी है। विरोध-प्रदर्शन में आप के राज्य पर्यवेक्षक सोनू राज, ब्रहृदेव शर्मा, अफताब खान व विजय सोनी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024