परवेज अख्तर/सिवान : हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा असम में आयोजित पूर्वी क्षेत्र हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित बिहार की 16 सदस्यीय टीम में मैरवा की छह महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में सुमन कुमारी, खुश्बू कुमारी, गायत्री कुमारी, रागिनी कुमारी, चंदा कुमारी एवं खुश्बू शर्मा शामिल है। वहीं बिहार की सोलह सदस्यीय पुरुष टीम में भी मैरवा के सुशील कुमार यादव जगह बनाने में सफल रहे हैं। जब प्रतियोगिता 15 से 18 मार्च तक होगी। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अंतर जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित सभी खिलाड़ी बुधवार को पटना से असम के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि सिवान के बालक भी अपने कठिन परिश्रम के बदौलत बिहार टीम में जगह बना रहे हैं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस वर्ष सीनियर नेशनल में जहां विवेक कुमार सिंह ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया वहीं जूनियर वर्ग में राजकुमार ठाकुर ने भी राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…