परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में चल रहे कई पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड और नर्सिंग होम मे बुधवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। कई चिकित्सक अपने क्लीनिक को बंद कर फरार हो गए। वहीं पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों ने शटर गिरा दिए। फर्जी तरीके से नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्र संचालित होने की सूचना पर छापेमारी जिला स्तर पर गठित टीम ने की। नोडल पदाधिकारी डॉ. एमआर रंजन के नेतृत्व में मैरवा-मझौली रोड स्थित श्वेता जांच घर जायसवाल अल्ट्रा साउंड और धाम रोड स्थित शिशु अस्पताल चंदनियाडीह स्थित बाबा हरिराम लकवा अस्पताल,आदर्श हस्पताल दृष्टि आई हॉस्पिटल समेत कई चिकित्सालय अल्ट्रासाउंड एवं पैथालाजी सेंटरों में छापामार कर निबंधन के कागजात और डिग्री प्रमाण पत्र की दिखाने को कहा गया। टीम में अस्पताल के मैरवा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कौशल किशोर टुनटुन प्रसाद और कई अन्य अधिकारी तथा पुलिस थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…