परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भांटापोखर पुल के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के दौर एक बाइक पर पीछे बांध कर का रहे शराब को बरामद कर लिया. पुलिस की मानें तो गुप्त सूचना मिली थी कि मैरवा के तरफ से एक लाल पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर एक युवक बोरा में शराब बांधकर ला रहा है. तभी पुलिस ने भंटा पोखर पुल के समीप वाहन जांच करना शुरू कर दिया.
जवानों ने देखा कि एक लाल पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर एक युवक पीछे बोरा बांधकर कर ला रहा है. लेकिन पुलिस को देख बाइक चालक अपनी बाइक घुमाने लगा. जिसे देख सिपाहियों ने पकड़ना चाहा लेकिन युवक बाइक छोड़ फरार हो गया. तलाशी के दौरान बाइक पर बांधे बोरे से पुलिस ने 260 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने बाइक जप्त करते हुए बाइक मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…