Tarwara Hindi News

तरवारा में अज्ञात चोरों ने 2 लैपटॉप, 2 मोबाइल व नगदी 48 हजार सहित डेढ़ लाख की संपत्ति चुराई

तरवारा चौधरी पट्टी गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र तरवारा चौधरी पट्टी गांव निवासी दवेंद्र सिंह के घर में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया. चोर घर के पीछे से सीढ़ी के सहारे घर में लगे भिंडी लेटर से घुस गये. इसके बाद घर में रखा गया दो लैपटॉप, मोबाइल व नगदी 48 हजार समेत डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली.

चोरी की घटना को लेकर घर के मालिक दवेंद्र सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए यह आरोप लगाया है कि रोज की भांति खाना खाने के बाद हम लोग सोने चले गए. जब सुबह में तीन बजे के करीब मेरा पुत्र महेश कुमार सिंह सोकर उठा तो उसका लैपटॉप नहीं था. उसने इसकी सूचना अपने स्वजनों को दी तो स्वजनों ने देखा कि घर का दरवाजा भी खुला हुआ है.

जहां से चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गए है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन मिला है. जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं अज्ञात चोरों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. पहचान होने के बाद गिरफ्तारी किया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026