सोमवारी जाम ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के छुड़ाए पसीनें

परवेज अख्तर/सीवान: शहर में कोई भी दिन ऐसा नहीं रहा जिस दिन सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें न दिखी हों. सोमवार को भी शहर की सभी सड़कों पर जाम का नजारा आम रहा. छुट्टी के बाद जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी. इसके साथ ही वाहनों का चौतरफा जाम भी शहर में देखने को मिला.सुबह में शहर के सुदर्शन चौक, कचहरी रेलवे ढाला, अस्पताल रोड, जेपी चौक, बाटा मोड़, बबुनिया मोड़ आदि जगहों पर जाम का नजारा आम रहा.सभी प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम में सैकड़ों गाड़ियां कमोवेश दिनभर जाम में फंसती रहीं. सुबह से दोपहर तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहने से वाहन रेंगते हुए निकले. आलम यह था कि दस मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को कहीं आधा तो कहीं एक घंटे तक का समय लग गया.

सप्ताह में आम दिनों की अपेक्षा सोमवार को ट्रैफिक लोड अधिक होने के चलते अक्सर लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है. यातायात पुलिस व स्थानीय थाना के जवान जाम खत्म कराने के लिए मशक्कत करते दिखे. जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि नगर की सड़कों पर आये दिन लगने वाले जाम ने उन्हें परेशान कर रखा है. वे अपने गंतव्य तक घर से जब निकलते हैं, तो उन्हें वहां तक पहुंचने के लिए घंटों सड़क पर वाहनों की गुत्थम-गुत्थी के बीच मशक्कत करनी पड़ती है. कुछ ऐसी ही स्थिति बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में भी रही. बड़हरिया-तरवारा रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई थी. लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है. साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026