Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुत्र ने मां को मारपीट कर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के चोइंयापाली गांव की हरिकिशोर महतो की पत्नी गीता देवी पर उसी के पुत्र ने बुधवार की शाम धारदार हथिया से वार कर उसे घायल कर दिया। महिला के सिर पर उसके पुत्र ने वार किया है। जिससे उसके सिर में नौ टांके पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह से अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज अस्पताल प्रशासन द्वारा कराया गया। इधर घायल महिला की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। बता दें कि घायल गीता देवी ने बताया कि विगत 20 वर्ष पूर्व उसके पति कहीं लापता हो गए। उस समय दोनों बेटे छोटे-छोटे थे। बड़े बेटे को सास ने ले लिया। वह बेटा सास के उकसाने पर आए दिन मारपीट किया करता है। बुधवार की शाम बिना किसी कारण उसने उसके सिर पर हथियार से वार कर दिया। मेरे चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीणों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026