परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विदुरती हाता गांव में गुरुवार की रात्रि पुत्र ने अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद स्वजनों की मदद से उसने अपने पिता का दाह संस्कार भी कर दिया। गांव में ऐसी चर्चा है कि पुत्र एवं पिता के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ।
उसके बाद पुत्र ने अपने पिता की गला दबा हत्या कर दी। मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस प्रकार की हत्या की कोई सूचना उन्हें नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि उसे गांव के चौकीदार द्वारा भी इस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…