परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-छपरा रेलखंड पर स्थित चांप ढाला के समीप शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि स्टेशन मास्टर द्वारा मेंमो के माध्यम से सूचित किया गया कि सिवान-पचरूखी के मध्य पर डाउन लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है।
उक्त सूचना पर माल गोदाम पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। जहां एक युवक उम्र करीब 25 वर्ष का शव डाउन ट्रैक से उत्तर ट्रैक से बाहर पडा हुआ था। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम शव को कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। देर शाम शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था। मृतक के पास से कोई भी यात्रा टिकट या पहचान पत्र नहीं प्राप्त हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…