छपरा: छठ पर्व पर मशरख प्रखंड क्षेत्र के सोनौली मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह परमार ने सोनौली पंचायत वासियों को महापर्व छठ की बधाई दिया। उन्होंने पंचायत समेत प्रखंड के सम्मानित लोगों से कहा है कि आप इस महान त्योहार को धूमधाम से मनाएं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग एवं करोना की गाइडलाइन को भी फॉलो करें। छठ व्रतियों से अनुरोध किया है कि जब वे घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के लिये जाएं तो पूरी सवधानी बरतें, खतरनाक घाटों पर न जाएं।
इसके बाद समझाया कि यह छठ पर कितना जरूरी होता है, जहां पर हर छठ मनाने वाले व्यक्ति को एक अनुष्ठान के जरिए गुजरना होता है और अनुशासन का पालन करना होता है। साथ ही यह पर्व पवित्रता का पर्व है जहां पर आप अन्य लोगों को भी अनुष्ठान करने के लिए प्रेरित करते हैं एवं सहयोग करते है।इसके बाद उन्होंने भगवान की कृपा सब पर बनाए रखने की प्रार्थना की, जो भी छठ पर्व व्रत रख रहा है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…