पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी: जफर सीवानी
परवेज अख्तर/सिवान: युवा राष्ट्रीय जनता दल पचरुखी के प्रखंड अध्यक्ष जफर सीवानी ने क्षेत्र के तरवारा पंचायत अध्यक्ष के रूप में इफ्तिखार अली उर्फ सोनू बाबू को मनोनीत किया है। पचरुखी प्रखंड अध्यक्ष जफर सीवानी ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल को बूथ स्तर से मजबूत करने के लिए पार्टी के आलाकमान के निर्देश का अनुपालन करते हुए प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है।जिससे पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत किया जा सके।
उन्होंने बताया कि तरवारा पंचायत अध्यक्ष के अलावा बिंदुसार बुजुर्ग पंचायत अध्यक्ष ईद मोहम्मद, भटवलिया पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश उर्फ जेपी, महुआरी पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आलम, हरदिया पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरफान, पपौर पंचायत अध्यक्ष नूर आलम, शंभोपुर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, सहलौर पंचायत अध्यक्ष फखरे आलम, सुरवाला पंचायत अध्यक्ष अशरफ अली, पिपरा पंचायत अध्यक्ष रजी अहमद, जसौली पंचायत अध्यक्ष अरमान अंसारी उर्फ मिस्टर बाबू , सुपौली पंचायत अध्यक्ष इफ्तेखार आलम, भरतपुरा पंचायत अध्यक्ष देवेश सत्यार्थी, पचरुखी प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, मखनुपुर पंचायत अध्यक्ष हामिद हुसैन, गोपालपुर पंचायत अध्यक्ष मोनू अली तथा सरौती पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार राम को मनोनीत किया गया है।आगे उन्होंने बताया कि अभी सिलसिलेवार पूरे प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।तथा इसकी सूची जिला स्तर के पदाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…