Categories: पटना

अंधविश्‍वास ने ले ली जान: पत्नी ने भूत के अंधविश्‍वास में टांगी से काटकर पति को मार डाला

रोहतास: सूचना क्रांति के इस आधुनिक युग में भी ग्रामीण इलाके में अंधविश्‍वास कायम है। इसी चक्‍कर में रोहतास की कैमूर पहाड़ी  पर रोहतास थाना क्षेत्र के बुधुआ गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति की टांगी से काटकर हत्‍या कर दी। इस घटना से सनसनी फैल गई। मृतक महेंद्र सिंह खरवार उर्फ बुधन सिंह खरवार (25 वर्ष) शेषनाथ सिंह का पुत्र था। चौकीदार से घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेज दिया। आरोपित महिला सरस्‍वती देवी को गिरफ्तार कर लिया।

घर में सबकुछ था सामान्‍य, पति-पत्‍नी में नहीं था कोई विवाद

थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि बुधुआं निवासी महेंद्र सिंह खरवार की हत्या उसकी पत्‍नी सरस्वती देवी ने टांगी से प्रहार कर कर दी। घटना की सूचना चौकीदार सरयू यादव ने दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्‍जे में ले लिया और सरस्‍वती देवी को गिरफ्तार कर लिया। कहा कि घटना के समय महेंद्र और सरस्वती के अलावा महेंद्र का छोटा भाई दादा खरवार, उसकी मां तथा सरस्वती की मां लीलावती देवी भी घर में थी।

ठीक नहीं है सरस्‍वती की मानसिक स्थिति

लीलावती ने पुलिस को बताया कि सरस्वती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से ऐसी घटना हुई है। उनलोगों का कहना था कि पति-पत्‍नी में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं था। लगभग 20 दिन पहले  सरस्वती को एक बच्ची भी हुई है। दोनों बहुत खुश थे।बच्ची के जन्म के बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति गड़बड़ हो जा रही थी। कई जगह झाड़-फूंक भी कराई गई। लीलावती ने बताया कि रात में खाना खाकर सभी लोग सोए। सुबह में भी सब सामान्य था। इसी बीच सरस्वती ने महेंद्र पर टांगी से हमला कर‍ना शुरू कर दिया। जब तक कोई कुछ समझता वह चार-पांच वार कर चुकी थी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार सरस्वती को कोर्ट में पेशी के बाद वहां से प्राप्त निर्देश के आलोक में जांच कराई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024