तरवारा बाजार में 30 लाख रंगदारी को लेकर दुकान पर हुई फायरिंग को ले जांच को पहुंचे एसपी

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित एक दुकान पर 25 दिसंबर की देर शाम 30 लाख रंगदारी को लेकर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।इस घटना को लेकर दुकानदार राजेंद्र कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई थी। प्राथमिकी के बाद एक बार फिर से व्यवसायी के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी की मांग की गई है।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा बुधवार की देर संध्या घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।

पुलिस की मानें तो रंगदारी को लेकर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पहचान कर ली गई है, गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि 25 दिसंबर को संध्या में जीबी नगर थाना अंतर्गत तरवारा बाजार स्थित भरत साह के किराना दुकान के मालिक से रंगदारी मांगने एवं रुपये नहीं देने पर की गई गोलीबारी की घटना के घटनास्थल का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया। कांड के उद्भेदन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026