छितौली खुर्द में आपसी विवाद के बाद घर पहुंच हंगामा कर रहे थे बदमाश
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली खुर्द गांव में मो. शादाब खान के घर बुधवार की देर शाम हथियार लहरा हंगामा कर रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। तीनों बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के भगौता निवासी रोहन कुमार, अमन कुमार व तन्मय राज के रूप में हुई है।बताया जाता है कि बुधवार को मो. शदाब तथा आरोपितों के बीच खेत पटवन के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद तीनों बदमाश देसी कट्टा लेकर शादाब के घर पहुंच हंगामा करने लगे।
शादाब के स्वजन व ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि तन्मय राज के पास से देसी कट्टा बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि रौब दिखाने के लिए तीनों बिना गोली कट्टा लेकर पहुंचे थे। मामले में शादाब खान के बयान पर प्राथमिकी कर तीनों बदमाशों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…