Siwan News

एसपी ने लोगों में भरा उत्साह, मतदान से रोकने वालों की सूचना मोबाइल पर देने को कही

परवेज अख्तर/सिवान : निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को डीएम रंजिता, एसपी नवीनचंद्र झा ने स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर महाराजगंज प्रखंड के बलउ पंचायत के 146, 147, 148 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और पिछले चुनाव में 35 फीसदी गिरे मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर एक बजे अधिकारियों का दल पहले बलउ मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर पहुंचा और यहां बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि इस चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करते रहना है। किसी भी सूरत में मतदान प्रतिशत कम नहीं होना चाहिए। एसपी नवीन चंद्र झा ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपको यदि कोई मतदान करने से रोकता है तो इसकी सूचना तुरंत अनुमंडल प्रशासन सहित उनको भी दें। मतदान के दिन आप मतदान केंद्र पर पहुंचकर जरूर मत दें। इस दौरान एसडीओ मंजीत कुमार, डीसीएलआर प्रवीण कुमार, बीडीओ नंद किशोर साह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026